भारत और ब्रिटेन के बीच एक नया व्यापार समझौता होने जा रहा है, जिससे दोनों देशों को फायदा होगा। इससे सामान के आयात-निर्यात में आसानी होगी और व्यापार करने वाले लोगों को नई राहत मिलेगी।
क्या है ये समझौता (एफटीए)?
एफटीए मतलब ऐसा समझौता जिसमें दो देश मिलकर आपसी व्यापार आसान बनाते हैं। इसके ज़रिए एक-दूसरे के देश में सामान भेजना और मंगवाना सस्ता हो जाता है। टैक्स कम या खत्म हो जाता है और नियम आसान हो जाते हैं।

किन-किन चीज़ों पर असर पड़ेगा?
1. खेती और खाने-पीने का सामान
भारत से ब्रिटेन में चावल, फल, मसाले भेजना आसान होगा।
ब्रिटेन की कंपनियां भारत में फूड फैक्ट्री लगा सकती हैं।
2. दवाइयां और हेल्थ सेक्टर
भारत की दवा कंपनियों को ब्रिटेन में दवाएं बेचने की इजाज़त मिलेगी।
मेडिकल मशीन और दवाइयों का व्यापार बढ़ेगा।

3. कपड़े और हस्तशिल्प
भारत के कपड़े, कढ़ाई वाले सामान और हस्तकला के आइटम ब्रिटेन में ज़्यादा बिकेंगे।
छोटे कारीगरों को भी फायदा मिलेगा।
4. गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक सामान
भारत से बाइक और ई-वाहन भेजना आसान होगा।
मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी शामिल होंगे।
5. आईटी और स्टार्टअप कंपनियां
भारत की टेक कंपनियों को ब्रिटेन में ज़्यादा काम मिलेगा।

नए बिज़नेस को निवेश और तकनीक मिलेगी।
आम जनता को क्या फायदा होगा?
लोगों को नौकरी के नए मौके मिलेंगे।
किसानों और छोटे व्यापारियों को नया बाजार मिलेगा।
सामान सस्ता हो सकता है।
देश में नई तकनीक और आइडिया आएंगे।
चित्र साभार: गूगल से लिए


