रांची में आज बिजली से जुड़ी शिकायतों और कानूनों को लेकर एक जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर विद्युत उपभोक्ता फोरम और विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से हो रहा है।

शिविर 25 जुलाई को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची (पूर्वी) के अंतर्गत टाटीसिलवे क्षेत्र में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम ‘भवन हॉल, बाजार टांड’ में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
इसमें उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी कानूनी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपनी समस्याएं ठीक तरीके से रख सकें और समाधान पा सकें।

अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में शामिल होने की अपील की है।
चित्र साभार: गूगल से


