अगर आप फिक्स डिपॉजिट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आप सिर्फ ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं और जितना चाहें उतना पैसा जमा कर सकते हैं।
ब्याज कितना मिलता है?
इस स्कीम में अलग-अलग समय के लिए अलग ब्याज दर मिलती है:
1 साल के लिए 6.9 प्रतिशत
2 साल के लिए 7.0 प्रतिशत
3 साल के लिए 7.1 प्रतिशत
5 साल के लिए 7.5 प्रतिशत
पैसा डबल कब होगा?

अगर आप 7.5 प्रतिशत वाले विकल्प को चुनते हैं तो आपका पैसा करीब 9 साल 6 महीने में डबल हो सकता है। यह रूल ऑफ 72 के हिसाब से निकाला जाता है।
रूल ऑफ 72 क्या होता है?
रूल ऑफ 72 एक आसान तरीका है यह जानने का कि आपका पैसा कितने साल में दोगुना होगा। इसमें 72 को ब्याज दर से भाग दिया जाता है। जैसे अगर ब्याज दर 8 प्रतिशत है तो 72 ÷ 8 = 9 साल में पैसा डबल होगा।
टैक्स में छूट भी मिलती है
अगर आप 5 साल के लिए इस स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको टैक्स में छूट मिल सकती है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट का लाभ मिल सकता है। यह फायदा सिर्फ पुरानी टैक्स प्रणाली चुनने पर मिलता है।

कौन खोल सकता है अकाउंट?
कोई भी वयस्क व्यक्ति
दो या तीन लोग मिलकर संयुक्त खाता खोल सकते हैं
10 साल से ऊपर के बच्चे खुद भी खाता चला सकते हैं या उनके माता-पिता उनके लिए खाता खोल सकते हैं
चित्र साभार: गूगल से


