झारखंड चैंबर और ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) ने मंगलवार को चैंबर भवन में एक वर्कशॉप किया। इस कार्यक्रम में ‘एसपीआई योजना-2025’ के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि रांची, बोकारो और धनबाद में ईएसआईसी के नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण पूरा होने के बाद मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में इन अस्पतालों को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें आधुनिक मशीनें, बेहतर डॉक्टर और इलाज की अच्छी सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, निजी अस्पतालों को भी योजना से जोड़ा जाएगा ताकि मरीजों को ज्यादा विकल्प मिलें।

ईएसआईसी योजना के तहत न सिर्फ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी अच्छे इलाज का फायदा उठा सकेंगे। साथ ही 2025 से 2026 के बीच कई और जरूरी फैसले लिए जाएंगे जिससे झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो।
चित्र साभार: गूगल से


