रांची के सदर अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस अस्पताल में अब तक करीब 2 लाख मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है, जिनमें कई जटिल ऑपरेशन भी शामिल हैं।
यह सफलता सिर्फ इसलिए नहीं है कि यहां ज़्यादा मरीजों का इलाज हुआ, बल्कि इसलिए भी कि मरीजों को बिना पैसे खर्च किए सही इलाज मिला।

पिछले कुछ सालों में यहां इलाज की व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। सरकार की ओर से लगातार सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अब यहां आंख, हड्डी, दांत, महिला रोग, बच्चों का इलाज, डायबिटीज, हार्ट और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज भी आसानी से हो रहा है।
पिछले तीन सालों में इलाज का आंकड़ा:
2022-23: 90,226 मरीज
2023-24: 31,683 मरीज
2024-25 (अब तक): 9,417 मरीज

इन इलाजों पर सरकार ने करीब 69 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे आम जनता को राहत मिली है।
चित्र साभार: गूगल से


