रांची सदर अस्पताल ने हाल के वर्षों में अपने संसाधन और सुविधाएं बहुत बेहतर की हैं। अब उत्तर प्रदेश की एक टीम यहां आएगी ताकि ये देख सके कि यहां कैसे बदलाव किए गए और कैसे मरीजों को बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं।
25 जुलाई को झारखंड स्वास्थ्य विभाग और सदर अस्पताल की टीम उत्तर प्रदेश में जाकर प्रजेंटेशन देगी।

देश का पहला अस्पताल जहां OPD सिस्टम से डॉक्टरों की निगरानी होती है
रांची सदर अस्पताल देश का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है, जहां मरीजों को देखने वाले डॉक्टरों की गतिविधियों पर सीधा निगरानी रखी जाती है। यहां हर डॉक्टर की ओपीडी में मौजूदगी और मरीजों को देखने का समय डिजिटल तरीके से रिकॉर्ड होता है। इससे यह तय होता है कि डॉक्टर सही समय दे रहे हैं या नहीं।
अस्पताल की सुविधाएं पहले से कई गुना बढ़ी
पहले जहां 400 बेड थे, अब बढ़ाकर 900 बेड किए जा रहे हैं।
अस्पताल को मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने का काम जारी है।

डिजिटल सिस्टम से सभी सेवाएं जोड़ी जा रही हैं।
क्या-क्या बदला अस्पताल में
अब मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
डॉक्टरों की उपस्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक होती है।
जांच के लिए नई मशीनें और आधुनिक तकनीक लगाई गई है।
चित्र साभार: गूगल से


