रांची: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब रिम्स अस्पताल को भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल कर लिया गया है।
राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि रिम्स को इस बीमा योजना से जोड़ा जाएगा ताकि कर्मचारी यहां भी कैशलेस इलाज का लाभ ले सकें।
अब तक क्या था?
पहले इस योजना का फायदा सिर्फ कुछ निजी अस्पतालों में मिलता था। लेकिन अब रांची का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स भी इससे जुड़ गया है।इससे कम खर्च में बेहतर इलाज मिल सकेगा।

क्या-क्या सुविधा मिलेगी?
सरकारी कर्मचारी और उनका परिवार रिम्स में बीमा योजना का फायदा उठा सकेंगे।
इलाज के लिए उन्हें पैसे नहीं देने होंगे, इलाज का खर्च बीमा से कवर होगा।
रिम्स में भी अब योजना के तहत भर्ती और इलाज की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।


