रांची शहर के लिए एक अच्छी खबर है। कांटाटोली फ्लाईओवर के दोनों तरफ बनाए जा रहे रैंप का काम अब अंतिम चरण में है। अनुमान है कि 15 अगस्त 2025 तक यह दोनों रैंप लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे शहर में आने-जाने वालों को काफी राहत मिलेगी।
फ्लाईओवर बनने के बाद से जो लोग ऊपर या नीचे की तरफ जाना चाहते थे, उन्हें अभी तक काफी घूम कर जाना पड़ता था। अब रैंप बनने से समय भी बचेगा और ट्रैफिक की परेशानी भी कम होगी।
यहाँ बन रहे हैं दो रैंप, जानिए फायदा:
1. पहला रैंप:यह रैंप कांटाटोली चौक से सीधा ऊपर फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए है। इससे जो लोग लालपुर, सिरम टोली या मेन रोड की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें आसानी होगी।

2. दूसरा रैंप:यह रैंप सामने वाले दिशा में है, जिससे नीचे उतरकर बुटी मोड़, नामकुम या लोअर बाजार की तरफ आसानी से जाया जा सकेगा।
इन दोनों रैंपों से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भी काफी राहत मिलेगी। ट्रैफिक कम होगा और सड़क पर जाम की स्थिति भी सुधरेगी।
चित्र साभार: फोटो गुगल


