बकरी बाजार में इस बार दुर्गा पूजा के लिए एक खास पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसे दुनिया के सबसे बड़े मंदिर अंकोरवाट की तरह बनाया जा रहा है। रांची में पहली बार ऐसा पंडाल बन रहा है जो दिखने में एकदम किसी असली मंदिर जैसा लगेगा।
इस पंडाल को भारतीय युवक संघ बना रहा है। इसकी लंबाई करीब 140 फीट और चौड़ाई 110 फीट होगी। इसे बनाने में करीब 32 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करीब 100 कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि यह समय पर बन जाए।

पंडाल का दरवाजा ही 26 फीट ऊंचा होगा। अंदर की सजावट भी बहुत खास होगी। बारिश से बचाने के लिए वाटरप्रूफ इंतजाम किया गया है।
इस पूजा पंडाल को देखने के लिए रांची के लोग ही नहीं, बाहर से भी लोग आने की उम्मीद है। पंडाल की तैयारी अभी से शुरू हो गई है और दुर्गा पूजा से पहले ही यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा।


