जल्द ही आधार से जुड़ी प्रक्रिया और सुरक्षित व आसान हो सकती है। UIDAI (आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था) एक ऐसे नए सिस्टम पर काम कर रहा है, जिससे KYC (Know Your Customer) जैसी जरूरी सेवाएं बिना आधार नंबर या निजी जानकारी दिए भी हो सकेंगी। इससे आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों मजबूत होगी।
क्यों जरूरी है यह बदलाव?
आज आधार एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है — सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर स्कूल एडमिशन तक हर जगह इसकी मांग होती है। इसमें आपके नाम, पता, मोबाइल नंबर, बायोमैट्रिक डाटा (जैसे फिंगरप्रिंट) जैसी जानकारी जुड़ी होती है। अगर यह जानकारी गलत हाथों में चली जाए तो इसका दुरुपयोग भी हो सकता है।
जानिए कैसे चेक करें आधार का कहां-कब हुआ इस्तेमाल?
अगर आपको शक है कि आपके आधार का कहीं गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आप घर बैठे ही इसकी जांच कर सकते हैं। ये है पूरा तरीका:
1. UIDAI की वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं।
2. वहां ‘Aadhaar Services’ सेक्शन में Aadhaar Authentication History पर क्लिक करें।
3. अब अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड डालें, फिर Send OTP पर क्लिक करें।
4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालकर Submit करें।

5. फिर आपको किस तरह की जानकारी चाहिए (ऑथेंटिकेशन टाइप, तारीख आदि) वो भरें।
6. Verify OTP पर क्लिक करते ही आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी, जिसमें बताया होगा कि पिछले 6 महीनों में आपके आधार का कब और कहां उपयोग हुआ।
अगर आधार का गलत इस्तेमाल हुआ हो तो क्या करें?
UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें।
या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजें।
चाहें तो UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
मौत के बाद भी जारी रहता है आधार
अभी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार कार्ड ऑटोमैटिक कैंसिल हो जाए। ऐसे में मृतक के परिवार की जिम्मेदारी बनती है कि वे उस कार्ड का गलत इस्तेमाल न होने दें।
क्या किया जा सकता है?
UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप के जरिए मृतक का आधार लॉक किया जा सकता है।


