एक आईटी कंपनी का शेयर जल्द ही 5 हिस्सों में बंटने जा रहा है। इस फैसले का असर शेयर बाजार में भी दिखा, जहां इसके शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला।
कौन सी है यह कंपनी?
यह कंपनी केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड है, जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ERP और अन्य आईटी सेवाएं देती है। इसका कारोबार अमेरिका, यूरोप, भारत और एशिया-पैसिफिक देशों में फैला है। हाल ही में इसने 9 नए क्लाइंट्स भी जोड़े हैं।
5:1 के रेश्यो में होगा स्टॉक स्प्लिट
कंपनी ने 14 जून को हुई बोर्ड मीटिंग में 5:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास एक शेयर होगा, उन्हें बदले में 5 नए शेयर मिलेंगे। हालांकि, इनका फेस वैल्यू ₹5 से घटकर ₹1 प्रति शेयर हो जाएगा।
रिकॉर्ड डेट क्या है?
स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 25 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास इस दिन तक कंपनी के शेयर होंगे, तो आप स्प्लिट के लिए योग्य होंगे और नए बंटे हुए शेयर आपके डिमैट अकाउंट में भेजे जाएंगे।
स्टॉक स्प्लिट होता क्या है?
स्टॉक स्प्लिट एक कॉर्पोरेट एक्शन होता है, जिसका मकसद शेयर की कीमत को छोटा कर अधिक निवेशकों के लिए उसे सुलभ बनाना होता है। इससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ती है, यानी शेयर को खरीदना-बेचना आसान हो जाता है। हालांकि, कंपनी की कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं आता।

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा है?
पिछले 1 महीने में शेयर में 10% की तेजी
3 महीने में करीब 30% का उछाल
6 महीने में 8% की गिरावट
एक साल में 13% से अधिक नुकसान
दो साल में 65% रिटर्न
और 5 साल में शानदार 666% की बढ़त
शेयर ने बीते 52 हफ्तों में ₹181 का हाई और ₹95.05 का लो बनाया है। कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब ₹1,368 करोड़ रुपये है।


