अगर आप मानते हैं कि करोड़पति बनने के लिए बड़ी रकम की ज़रूरत होती है, तो यह सच नहीं है। म्यूचुअल फंड में SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश कर एक मज मेंबूत वित्तीय भविष्य बना सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी ताकत है कंपाउंडिंग, जिसे निवेश की दुनिया में चमत्कार माना जाता है।
कंपाउंडिंग क्या है और यह कैसे काम करती है?
जब आप म्यूचुअल फंड में SIP करते हैं, तो हर महीने एक तय रकम निवेश करते हैं। इस पर मिलने वाला रिटर्न आपकी कुल जमा राशि में जुड़ जाता है। फिर अगले सालों में रिटर्न इसी बढ़ी हुई राशि पर मिलता है। समय के साथ यह चक्र बढ़ता जाता है और आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।उदाहरण के तौर पर, शुरुआत में भले ही ग्रोथ धीमी लगे, लेकिन 10-15 सालों के बाद यह पैसा एक बड़ी रकम का रूप ले सकता है। इसी को कंपाउंडिंग का जादू कहा जाता है।

SIP से करोड़पति बनने का गणित
अगर आप हर महीने ₹ 11,000की SIP करते और औसतन 14-15%सलाना रिटर्न मिलता है, तो आप लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
निवेश अवधि कुल निवेश अनुमानित रिटर्न
3 साल ₹ 3,96,000 ₹5.4 से ₹6लाख
5 साल₹6,60,000₹10से ₹11लाख
15 साल ₹19,80,000₹1 करोड़ से अधिक
नोट: ये आंकड़े अनुमानित हैं। असली रिटर्न बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है।
निवेशकों का भरोसा बढ़ा
AMFI ( एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) के अनुसार,जून 2025 मेंSIP के जरिए ₹ 27,269 करोड़ का निवेश हुआ,जो मई 2025 की तुलना में अधिक है। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में शुद्ध निवेश भी जून में 24% की वृद्धि के साथ ₹23,587 करोड़ रहा।यह दर्शाता है कि SIP अब एक पसंदीदा निवेश विकल्प बनता जा रहा है।
उदाहरण: ICICI प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड
फंड लॉन्च: 23 मई 2008
कुल एसेट: ₹68,033 करोड़ (मई 2024 तक)
प्रमुख स्टॉक्स: HDFC बैंक, ICICI बैंक, रिलायंस, L&T, भारती एयरटेल
फंड मैनेजर्स: अनीश तवाकले और वैभव दुसाद
अगर किसी निवेशक ने लॉन्च के समय से ₹11,000 प्रति माह की SIP की होती, तो:
कुल निवेश: ₹22.44 लाख
अनुमानित रिटर्न: ₹1 करोड़ से अधिक (औसत रिटर्न 14.98% सालाना)फंड लॉन्च: 23 मई 2008
कुल एसेट: ₹68,033 करोड़ (मई 2024 तक)
प्रमुख स्टॉक्स: HDFC बैंक, ICICI बैंक, रिलायंस, L&T, भारती एयरटेल
फंड मैनेजर्स: अनीश तवाकले और वैभव दुसाद
अगर किसी निवेशक ने लॉन्च के समय से ₹11,000 प्रति माह की SIP की होती, तो:
कुल निवेश: ₹22.44 लाख
अनुमानित रिटर्न: ₹1 करोड़ से अधिक (औसत रिटर्न 14.98% सालाना)
SIP ग्रोथ कैसे चेक करें?
SIP कैलकुलेटर के जरिए आप अपने निवेश की संभावित ग्रोथ जान सकते हैं। इसमें आपको केवल मासिक निवेश राशि, समय और अपेक्षित रिटर्न भरना होता है। इससे आपको भविष्य की अनुमानित वैल्यू का अंदाजा लग जाता है।


