नई दिल्ली। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में सक्रिय कंपनी Oriana Power ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कंपनी को NTPC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NVVN (एनवीवीएन) से 465.15 करोड़ रुपये का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट मिला है, जिसकी जानकारी सामने आने के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों ने जबरदस्त छलांग लगाई है।
क्या है यह नया प्रोजेक्ट?
यह प्रोजेक्ट राजस्थान के गिरल सब-स्टेशन पर 125 मेगावॉट / 250 मेगावॉट-ऑवर क्षमता वाले स्टैंडअलोन बैटरी स्टोरेज सिस्टम को स्थापित करने का है। इसे Build-Own-Operate (BOO) मॉडल पर लागू किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रिड की स्थिरता बढ़ाना और संभावित ब्लैकआउट की स्थिति को नियंत्रित करना है।
कंपनी के अनुसार, यह ठेका 12 वर्षों की अवधि के लिए है और इसे BESPA समझौते के प्रभाव में आने के 18 महीनों के भीतर पूरा करना होगा।

शेयर बाजार में Oriana Power का प्रदर्शन
इस बड़ी डील के एलान के बाद Oriana Power के शेयरों में जोरदार उछाल दर्ज की गई। NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर शेयर लगभग 4.97% की तेजी के साथ 2,196 रुपये के स्तर तक पहुंच गया।हालांकि, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 4.3%, और इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक 4% की गिरावट देखी गई है। पिछले एक साल में यह स्टॉक लगभग 13% तक फिसल चुका है।
वर्तमान में, आज सुबह 10:30 बजे तक, Oriana Power के शेयर 2,195 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जो लगभग 4.92% की तेजी दर्शाता है।


