देश के तीन प्रमुख सरकारी बैंक — पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। तीनों बैंकों ने जुलाई 2025 में मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट की कमी की है।
इस कटौती के बाद अब इन बैंकों से लोन लेना पहले के मुकाबले और सस्ता हो गया है।
PNB ने घटाई ब्याज दरेंपंजाब नेशनल बैंक ने ओवरनाइट MCLR को 8.25% से घटाकर 8.20% कर दिया है।
अन्य MCLR दरें इस प्रकार हैं:
1 महीने की MCLR: 8.35%
3 महीने की MCLR: 8.55%
1 साल की MCLR: 9.20%
इंडियन बैंक की नई ब्याज दरेंइंडियन बैंक ने भी MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है:
ओवरनाइट MCLR: 8.20%
1 महीने की MCLR: 8.40%
3 महीने की MCLR: 8.60%
1 साल की MCLR: 9.00%
बैंक ऑफ इंडिया ने भी किया बदलावबैंक ऑफ इंडिया की नई दरें कुछ इस प्रकार हैं:
ओवरनाइट MCLR: 8.10%
1 महीने की MCLR: 8.40%
3 महीने की MCLR: 8.55%
1 साल की MCLR: 9.00%

क्यों घटाई गई ब्याज दरें?
हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भी रेपो रेट में कटौती की थी। इसके बाद से बैंकों ने अपनी लेंडिंग दरों में बदलाव शुरू किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ग्राहकों की कर्ज चुकाने की क्षमता बढ़ेगी और रियल एस्टेट सेक्टर को भी सहारा मिलेगा


