क्या आप जानते हैं आपके पैन कार्ड पर आप 5 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। पैन कार्ड यानी स्थायी खाता संख्या, जिसकी मदद से आपके वित्तीय लेनदेनों की निगरानी रखी जाती है। पैन कार्ड पर लोन की राशि विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के नियमों, आवेदक के क्रेडिट स्कोर, आय, और अन्य पात्रता मानदंडों पर निर्भर करती है।

पैन कार्ड पर लोन लेते समय किन बातों का रखना होगा ध्यान
- पैन कार्ड पर लोन लेने के लिए आपके पास वैध आधार कार्ड और पैन कार होना जरूरी है।
- लोन लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका आधार और पैन लिंक हो। यदि लिंक नहीं किया है तो इससे लोन मिलने में आसानी होगी।
- यदि आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हो तो कई मामलों में लोन केवल 24 घंटों में स्वीकृत हो सकता है।
- यदि आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो इससे पर्सनल लोन प्राप्त करने कि संभावना कम हो जाएगी।
पैन कार्ड पर लोन लेने के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
1.पहचान प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र की प्रतियां।
- पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र।
- तीन महीने का बैंक खाते का ब्यौरा।
- फॉर्म 16 के साथ दो महीने की सैलरी स्लिप


