नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए जून 2025 का महीना मिला-जुला रहा। जहां मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स की बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर ने अच्छी बढ़त बनाई।
इन कंपनियों की बिक्री में आई गिरावट:
मारुति सुजुकी की बिक्री जून 2024 में 1,37,160 यूनिट थी, जो जून 2025 में घटकर 1,18,906 यूनिट रह गई। गिरावट: 13%
हुंडई मोटर इंडिया ने जून 2024 में 50,103 गाड़ियां बेची थीं, जबकि जून 2025 में ये संख्या 44,024 पर सिमट गई। गिरावट: 12%
टाटा मोटर्स को भी झटका लगा। बिक्री 74,147 से घटकर 65,019 यूनिट पर पहुंची। गिरावट: 12%
इन कंपनियों की बिक्री में हुआ इजाफा:महिंद्रा ने जून 2025 में 78,969 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 14% अधिक हैं। (जून 2024: 69,271)टोयोटा किर्लोस्कर ने भी 5% की वृद्धि दर्ज की। जून 2025 में बिक्री 28,869 यूनिट रही, जो जून 2024 में 27,474 थी।ऑडी ने 14% की बढ़त के साथ जून 2025 में 2,128 गाड़ियां बेचीं (2024: 2,477)
इन कंपनियों की बिक्री में हुआ इजाफा:
महिंद्रा ने जून 2025 में 78,969 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 14% अधिक हैं। (जून 2024: 69,271)
टोयोटा किर्लोस्कर ने भी 5% की वृद्धि दर्ज की। जून 2025 में बिक्री 28,869 यूनिट रही, जो जून 2024 में 27,474 थी।
ऑडी ने 14% की बढ़त के साथ जून 2025 में 2,128 गाड़ियां बेचीं (2024: 2,477)

क्या है कारण?
विशेषज्ञों का मानना है कि मौसमी प्रभाव, बदलती ग्राहक प्राथमिकताएं, और नए मॉडल की कमी कुछ कंपनियों की बिक्री पर असर डाल सकते हैं। वहीं, महिंद्रा और टोयोटा जैसी कंपनियों ने SUV और हाइब्रिड सेगमेंट में मजबूती के साथ प्रदर्शन किया है।


