लेडीज़ सर्कल, राउंडटेबल 244 ने ज़रूरतमंद बच्चों के लिए बनाया वॉलीबॉल प्लेग्राउंड
रांची। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था लेडीज़ सर्कल इंडिया के सिटी चैप्टर रांची समैरिटन लेडीज सर्कल १६९ ने राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल द्वारा निर्मित पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम बस्ती हटिया में स्थिर्त ओपेन लैंड पर तीन लाख रुपये की लागत से वॉलीबाल ग्राउंड एवं प्लेग्राउण्ड का निर्माण कर उसका उद्घाटन किया।
साथ ही में राउंडटेबल २४४ एवं लेडीज़ सर्कल १६९ द्वारा दो क्लासरूम ब्लॉक का निर्माण भी किया गया है।
पाँच सौ से अधिक स्कूली बच्चों के लिए यह प्ले ग्राउंड खेल प्रतिभा बढ़ाने के लिए बहोत फायदेमंद साबित होगा ।
लेडीज़ सर्कल इंडिया की नैशनल प्रेसिडेंट मनीषा तुलस्यान एवं एरिया चेयरपर्सन खुशबू सिंघानिया ने प्लेग्राउंड का उद्घाटन किया। लेडीस सर्कल रांची 169 की चेयरपर्सन प्रीति सराफ ने कहा की ये नया प्लेग्राउंड बच्चों के लिए संस्था द्वारा चैरिटी के माध्यम से जुटाए गए पैसों से बनवाया गया है, जहाँ बच्चे खेल कूद में भाग ले सके एवं उत्तीर्ण हो सके।
रांची समेरीटन लेडीज़ सर्कल की चेयरपर्सन प्रीति सराफ सेक्रेटरी नेहा खेमका, एरिया चेयरपर्सन खुशबू सिंघानिया, राउंडटेबल-244 के अध्यक्ष अविनाश जैन, सचिव आयुष मोदी, अनीश सराफ, संदीप खेमका, आदित्य कटरूका, राहुल सिंघानिया मौके पर उपस्थित रहे।
विदित हो कि सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति संस्था तत्पर है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है।
उक्त जानकारी राउंड टेबल इंडिया के सिटी चैप्टर रांची समेरिटन राउंड टेबल-244 के प्रचार-प्रसार समन्वयक पौरुष जैन ने दी।



