एशिया कप 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टूर्नामेंट की शुरुआत सितंबर में हो सकती है। दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर हैं और ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों देश अब क्रिकेट के मैदान पर एक साथ खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इस वजह से एशिया कप के आयोजन पर भी सवालिया निशान बना हुआ था। लेकिन अब एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टूर्नामेंट का आयोजन करने का मन बना लिया है और सितंबर में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है।



