15 अगस्त 2025 को हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह दिन हमें सिर्फ अंग्रेजों से मिली आजादी की याद नहीं दिलाता, बल्कि 1947 में हुए देश के बंटवारे की भी कहानी सुनाता है। उस समय भारत दो हिस्सों में बंटा—एक भारत और दूसरा पाकिस्तान।

विभाजन के दौरान पाकिस्तान को करोड़ों रुपये की रकम दी गई थी। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि यह पैसा क्यों दिया गया, किसने दिया और क्या भारत को भी बदले में कुछ मिला?
अंग्रेजों ने करीब 150 से 200 साल तक भारत पर राज किया। जब आजादी मिली, तो बंटवारा सिर्फ जमीन का नहीं था, बल्कि सरकारी सामान का भी हुआ—जैसे कुर्सियां, टेबल, अलमारी, टाइपराइटर और फाइलें तक बांटी गईं।

इस बंटवारे ने लोगों की जिंदगी को गहराई से बदल दिया। लाखों परिवार अपने घर-बार और अपनों से दूर हो गए। इन दर्दभरी कहानियों की गूंज आज भी सुनाई देती है।
चित्र साभार: गूगल से


