SEBI ने हाल ही में 5 कंपनियों को IPO लाने की इजाजत दी है। इसका मतलब है कि अब ये कंपनियाँ शेयर बाजार से पैसा जुटा सकती हैं और लोग इन कंपनियों में पैसा लगाकर शेयर खरीद सकते हैं।
इन 5 कंपनियों में ये नाम शामिल हैं:
1. प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स – यह कंपनी 2700 करोड़ रुपये का IPO लाएगी। यह प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स की एक शाखा है।

2. आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स – यह आनंद राठी ग्रुप की ब्रोकरेज कंपनी है। इसका IPO पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित होगा, जिसकी कुल वैल्यू करीब 745 करोड़ रुपये होगी।
3. एसएसएफ प्लास्टिक इंडिया – यह कंपनी 550 करोड़ रुपये का IPO लाएगी, जिसमें 300 करोड़ रुपये के नए शेयर और 250 करोड़ रुपये के पुराने शेयर होंगे।
4. इन्फिक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज – यह कंपनी 300 करोड़ रुपये के नए शेयर बाजार में लाएगी, साथ ही प्रमोटर 1 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

इन कंपनियों के IPO से आम लोगों को निवेश का नया मौका मिलेगा, और कंपनियों को अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए जरूरी पैसा मिलेगा।
चित्र साभार: गूगल से


