नई दिल्ली – सरकार सोमवार को किसानों के खाते में फसल बीमा का पैसा भेजने वाली है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। यह पैसा डिजिटल तरीके से सीधे खातों में पहुंचेगा।
यह वितरण कार्यक्रम राजस्थान के झुंझुनू में होगा। इसमें 1,156 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश के किसानों को, 1,121 करोड़ रुपये राजस्थान के किसानों को, 150 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ के किसानों को और 773 करोड़ रुपये बाकी राज्यों के किसानों को दिए जाएंगे।

सरकार का कहना है कि यह मदद उन किसानों के लिए है जिनकी फसल को नुकसान हुआ था।
चित्र साभार: गूगल से


