झारखंड में खरीफ की खेती पर इस बार बारिश का असर साफ दिख रहा है। ज्यादा बारिश होने की वजह से करीब 30 प्रतिशत खेतों में बुआई ही नहीं हो पाई। इस कारण धान समेत कई फसलें समय पर नहीं लग सकीं। कृषि विभाग के मुताबिक इस बार 2826 हेक्टेयर में खरीफ फसल लगाने का लक्ष्य था, लेकिन अभी तक सिर्फ 2070 हेक्टेयर जमीन पर ही बुआई हुई है। यानी कुल लक्ष्य का लगभग 70% ही पूरा हो सका है।

प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत
राज्य सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनकी पहचान कराई जाए और उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मदद दी जाए। इसके लिए कृषि विभाग ने जिलों को पत्र भी भेजा है।
कहां ज्यादा असर
सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी और दक्षिणी सिंहरूम में देखने को मिला है। यहां धान की फसल समय पर नहीं लग पाई। विभाग का कहना है कि लगातार बारिश और जलभराव की वजह से खेत खाली रह गए।
फसल लक्ष्य बनाम वास्तविक स्थिति
धान : लक्ष्य 1788 हेक्टेयर, लगी 1585 हेक्टेयर (89%)
मक्का : लक्ष्य 598 हेक्टेयर, लगी 192 हेक्टेयर (32%)
दलहन : लक्ष्य 260 हेक्टेयर, लगी 204 हेक्टेयर (78%)
तिलहन : लक्ष्य 180 हेक्टेयर, लगी 80 हेक्टेयर (44%)
सरकार की योजना

आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि जिन किसानों को 33% से ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। जिलों को इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है।
चित्र साभार: गूगल से


